27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mood of the Nation Survey: यदि आज चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार? जानें सर्वे में BJP-Congress को कितनी मिली सीटें

अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो NDA को 47% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जिससे उसका दबदबा कायम रहेगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jan 29, 2026

Mood of the Nation 2026, India Today C-Voter Survey, Lok Sabha Election Opinion Poll, NDA Vote Share,

किसकी बनेगी सरकार (Photo-IANS)

Mood of the Nation Survey: देश में अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो किसकी सरकार बनेगी, इसको लेकर इंडिया टूडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक यदि आज चुनाव होते है तो एनडीए को जबरदस्त जीत मिलेगी। इसके अलावा बीजेपी अपने दम पर अकेले बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी, साथ ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 के मुकाबले नुकसान होगा।

वोट शेयर का अनुमान

अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो NDA को 47% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जिससे उसका दबदबा कायम रहेगा। वहीं INDIA गठबंधन को 39% वोट, जो अगस्त 2025 के मुकाबले 2% की गिरावट दर्शाता है। अन्य पार्टियों को कुल 14% वोट शेयर, यानी 2% की बढ़त, जिससे छोटे और क्षेत्रीय दलों की पकड़ में हल्की मजबूती दिखती है।

सीटों का अनुमान

C-Voter के साथ किए गए इस सर्वे के मुताबिक NDA को 352 सीटें मिलने का अनुमान है, जो अगस्त 2025 के सर्वे से 28 सीट ज्यादा हैं। INDIA गठबंधन को 182 सीटें, यानी 26 सीटों का नुकसान। अन्य दलों को 9 सीटें, जो पहले से 2 सीट कम हैं।

यह आंकड़े NDA की मजबूत स्थिति और INDIA गठबंधन के कमजोर होते आधार को दिखाते हैं।

सीटों के हिसाब से:

  • BJP: 287 सीटें (27 सीटों की बढ़त)
  • कांग्रेस: 80 सीटें (17 सीटों की गिरावट)
  • अन्य दल: 176 सीटें (10 सीट कम)

प्रधानमंत्री पद की पसंद

सर्वे में पीएम पद के लिए: नरेंद्र मोदी को 55% लोगों का समर्थन, जो अगस्त 2025 के 52% से ज्यादा है। राहुल गांधी को 27% समर्थन, जो पिछले सर्वे के मुकाबले 2% की बढ़त दिखाता है।

चार साल के ट्रेंड में मोदी की मजबूत पकड़ बनी हुई है, जबकि राहुल गांधी का ग्राफ धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है।

मोदी सरकार के प्रदर्शन पर राय

57% लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज को “अच्छा” बताया। इसके अलावा 16 प्रतिशत ने “औसत” और  24% ने “खराब” करार दिया। कुल मिलाकर जनता की राय अब भी मोदी सरकार के पक्ष में झुकी हुई दिखती है।