1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Accident : ऑटो रिक्शा और ट्रक की भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत 11 हुए घायल

Bihar : बिहार में पटना जिले के फतुहां थाना क्षेत्र में रविवार को ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

बिहार में पटना जिले के फतुहां थाना क्षेत्र में रविवार को ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यहां बताया कि फतुहा के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के बाद कुछ लोग ऑटो रिक्शा से वापस लौट रहे थे। इस दौरान फतुहा-दनियावां रोड पर राइस मिल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक ऑटो चालक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के बलवा गांव निवासी शंभू यादव (36) के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।