
कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम (File Photo)
Commercial LPG Cylinder Price Hike: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत में देखने को मिल रहा है। देश में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते बुधवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये का इजाफा किया है। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर भी प्रभाव पड़ेगा।
हालांकि कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी है। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर अभी भी 913 रुपये में मिल रहा है। घरेलू गैस के दाम आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपये बढ़ाए गए थे।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को भी 114.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2208 रुपये का हो गया। मुंबई में 2031 रुपये की कीमत हो गई। वहीं चेन्नई में 2246.50 रुपये में यह सिलेंडर मिलेगा। पटना में इसकी कीमत 2365 हो गई।
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। उस समय घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये और कमर्शियल पर 114.50 रुपये महंगा हुआ था। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई।
बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक तेल कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक उछाल आया है।
वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
Updated on:
01 Apr 2026 08:49 am
Published on:
01 Apr 2026 07:12 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
