1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Price Hike: कमर्शिलय ही नहीं FTL सिलेंडर के भी बढ़े दाम, जानें कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी

Commercial LPG Price: तेल कंपनियों ने 5 किलो एफटीएल सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की है। FTL सिलेंडर के दामों में 51 रुपये की वृद्धी की है, अब इसकी कीमत 549 रुपये हो गई है। 

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 01, 2026

LPG Price Hike, LPG News, Commercial LPG Price,LPG price hike, LPG news, Commercial LPG Price,

FTL सिलेंडर 51 रुपये हुआ महंगा (File Photo)

LPG Price Hike: देशभर में 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढोतरी की है। तेल कंपनियों ने 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय राजधानी में इस सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कंपनियों ने 5 किलो एफटीएल सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की है। FTL सिलेंडर के दामों में 51 रुपये की वृद्धी की है, अब इसकी कीमत 549 रुपये हो गई है।

वैश्विक संकट का असर

कमर्शियल गैस की कीमतों में यह उछाल वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर दबाव के चलते सप्लाई प्रभावित हुई है। यही कारण है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर करीब 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के करीब 20% तेल और गैस सप्लाई का अहम मार्ग है, और यहां किसी भी तरह की बाधा का सीधा असर वैश्विक बाजार पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर स्थिर है। पिछले साल मार्च में इनमें ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी, जिसके बाद से दरें स्थिर बनी हुई हैं।

केंद्र सरकार ने क्या कहा?

केंद्र सरकार ने 31 मार्च को कहा कि ग्राहकों को मिलने वाली कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई अब लगभग 20% तक फिर से शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भेजकर यह सुझाव दिया है कि व्यापार को आसान बनाने वाले सुधारों के आधार पर उन्हें कमर्शियल एलपीजी का 10% अतिरिक्त कोटा दिया जा सकता है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति पर अपडेट जारी करते हुए कहा कि 23 मार्च 2026 से अब तक देशभर में प्रवासी श्रमिकों को 32 लाख से अधिक 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। सरकार ने यह भी बताया कि 30 मार्च को उद्योग के आधार पर ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 92% की वृद्धि हुई है।