19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश का जिक्र कर CM शुभेंदु अधिकारी ने TMC पर साधा निशाना, बोले- मैं नहीं डरता और ना ही झुकूंगा

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने ममता को नकार दिया है।

2 min read
Google source verification
suvendu adhikari, Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी (Photo- IANS)

Suvendu Adhikari on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर सोमवार को तीखा हमला बोला और दावा किया कि उनका सियासी करियर खत्म हो गया है। जनता ने उनके राजनीतिक करियर को समाप्त कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद जमात-ए-इस्लामी की नींद उड़ गई है।

ममता बनर्जी के गृह क्षेत्र और कभी उनके मजबूत राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कैमक स्ट्रीट में भाजपा की धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि जो नेता अपने ही बूथ पर जीत दर्ज नहीं कर सका, उसे बंगाल की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।

शुभेन्दु अधिकारी ने दावा किया कि भवानीपुर के मित्रा इंस्टीट्यूशन, जहां पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट डालती हैं, वहां के चारों बूथों पर भाजपा को बढ़त हासिल हुई। उन्होंने कहा कि यह संकेत है कि ममता बनर्जी का राजनीतिक प्रभाव अब खत्म हो गया है और जनता ने उनसे दूरी बना ली है।

बांग्लादेश की 'जमात-ए-इस्लामी की उड़ गई है नींद'

भवानीपुर के कैमक स्ट्रीट पर भाजपा द्वारा आयोजित धन्यवाद सभा में सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी की नींद उड़ गई है। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा, 'मैं न किसी से डरने वाला हूं और न ही किसी दबाव के आगे झुकूंगा।

भवानीपुर में शुभेन्दु ने ममता बनर्जी को हराया

शुभेन्दु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से भी जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने वह सीट छोड़कर भवानीपुर से विधायक पद की शपथ ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भवानीपुर में यह उनकी पहली सार्वजनिक सभा है।

भवानीपुर से अपने खास जुड़ाव का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि यह क्षेत्र उन्हें उनकी पुरानी विधानसभा सीट नंदीग्राम की याद दिलाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इलाके का विकास और लोगों का विश्वास मजबूत करना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

ममता बनर्जी ने 2011 से 2021 तक भवानीपुर सीट का प्रतिनिधित्व किया और इसे अपना मजबूत राजनीतिक गढ़ बना लिया था। इसके बावजूद अधिकारी ने इसी सीट पर उन्हें मात दी, जिसके बाद भवानीपुर राज्य की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल चुनावी सीटों में शामिल हो गया।