19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महीने भर पहले नौकरी के लिए गया था रूस, यूक्रेनी ड्रोन हमले में ओडिशा के युवक की मौत

Odisha Man Killed in Russia: रोजगार की तलाश में रूस गए ओडिशा के गंजाम जिले के युवक ए रमैया की मॉस्को रीजन में यूक्रेनी ड्रोन हमले के दौरान मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

May 19, 2026

Odisha Man Killed in Russia Drone Strike

Odisha Man Killed in Russia Drone Strike (AI Image)

Odisha Man Killed in Russia Drone Strike: रूस में नौकरी की तलाश में गए ओडिशा के एक युवक की यूक्रेनी ड्रोन हमले में मौत हो गई। यह घटना मॉस्को क्षेत्र में हुई, जहां रविवार को यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमला किया गया था। युवक की मौत की खबर सामने आने के बाद उसके परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान ओडिशा के गंजाम जिले के चिकिटी ब्लॉक स्थित माधाबंधा गांव निवासी ए. रामैया के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, रामैया करीब एक महीने पहले ही काम की तलाश में रूस गया था।

दोस्त ने परिवार को दी मौत की जानकारी

रामैया के साथ रूस में मौजूद उसके एक दोस्त ने परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने गंजाम जिला प्रशासन से संपर्क कर शव को भारत वापस लाने की मांग की। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास से संपर्क प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रशासन ने शुरू की कूटनीतिक प्रक्रिया

गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी ने बताया कि मॉस्को में रामैया की मौत की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय से संपर्क किया गया है और भारतीय दूतावास के जरिए राजनयिक प्रक्रिया अपनाकर शव को ओडिशा लाने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बढ़े ड्रोन हमले

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान हाल के महीनों में ड्रोन हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। मॉस्को और उसके आसपास के इलाकों में भी कई बार यूक्रेनी ड्रोन हमलों की खबरें सामने आ चुकी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध के बढ़ते दायरे का असर अब आम नागरिकों और दूसरे देशों से काम के लिए गए लोगों पर भी पड़ने लगा है।

गांव में पसरा मातम

रामैया की मौत की खबर मिलने के बाद उसके गांव माधाबंधा में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य सदमे में हैं और सरकार से जल्द शव वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बेहतर रोजगार की उम्मीद में रामैया विदेश गया था, लेकिन परिवार को उसकी मौत की खबर मिली, जिससे पूरे इलाके में दुख का माहौल बन गया है।