14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना में चाचा भतीजे की मौत, गांव में नहीं जले चूल्हे छाया मातम

यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब मृतक अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल पर जालंधर से लौट रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी पिकअप वैन से टकरा गई।

less than 1 minute read
Google source verification

पंजाब में फगवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवेली के पास बुधवार दोपहर को हुये सड़क हादसे में एक बालक और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों की पहचान फिल्लौर के निकट कंडियाना गांव निवासी मंदीप रत्तू (35) और उसके भतीजे विनय (05) के रूप में हुई है।

जालंधर पुलिस ने बताया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब मृतक अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल पर जालंधर से लौट रहा था, रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी पिकअप वैन से टकरा गयी। घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजे हैं।