12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले कांग्रेस ने चला सबसे बड़ा दांव, सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 15000 रुपए

दिवाली के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी घोषणा की है। यह चुनाव से पहले सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification
congress_leader_1.jpg

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले सभी पार्टियां जनता को लुभाने के लिए रोज नई-नई घोषणाएं कर रही है। अब इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले बड़ा दांव चला है। यह चाल कांग्रेस पार्टी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा में राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना शुरू करने का वादा करते हुए कहा कि इसके तहत महिलाओं को 15000 रूपए वार्षिक दिए जायेंगे। बघेल ने आज दीपावली पर विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिलाओं के लिए इस बड़ी योजना की घोषणा की।इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद थे।

बघेल क्या बोले

सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस की अगर इस बार भी राज्य में सरकार बनती है तो छत्तीसगढ़ की सभी महिलाओं को 15,000 रूपये प्रति वर्ष देगी। उन्होने कहा कि जिस तरह से माता लक्ष्मी ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन को अपना आशीर्वाद दिया है और हम गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ के अपने मिशन पर चल पड़े हैं।

कांग्रेस को वोट देने की अपील की

आगे सीएम ने कहा, मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। आज दीवाली के शुभ दिन पर हम माताओं एवं बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते है। इसलिये आज देवारी के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूं कि आप कांग्रेस को वोट दीजिये, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाईये हम छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना लांच करेंगे जिसके तहत हम 15,000 रूपये प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।

लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी

इस महत्वाकांक्षी योजना पर उन्होने कहा, "सभी माताओं और बहनों से बोलना चाहता हूं कि आपको कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, न ही कोई फॉर्म भरने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे करायेगी आपके घर। सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आयेगा। कोई लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।"