10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ के बाद एक और राज्य में AAP को लगा झटका, एक साथ 43 ने छोड़ी पार्टी

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ के हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को एक और राज्य में झटका लगा है।

1 minute read
Google source verification
arvind_kejriwal_gujarat.jpg

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका पर झटका लग रहा है। पहले हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में इन्हें एक भी सीट नहीं मिली, हाल तो ऐसा रहा कि इनके कोई भी उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा पाए। इस पहला झटका इसलिए माना गया क्योंकि इन्होंने इन राज्यों में इस लिए जोर लगाया था ताकि लोकसभा चुनाव से पहले जब इंडिया गठबंधन के शामिल दलों के बीच टिकट का बंटवारा हो तो इन राज्यों में भी आप को कुछ भागीदारी मिल जाए। लेकिन किसी भी राज्य में पार्टी को 1 फीसदी वोट भी नहीं मिला। इसी बीच खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी को अब गुजरात से झटका लगा है।

गुजरात में लगा तगड़ा झटका

दरअसल गुजरात 'आप' चीफ इसुदान गढ़वी को पत्र लिखकर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अमजद खान पठान, 33 पार्टी कार्यकर्ताओं और 10 पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफे दे दिया। इन 43 लोगों ने ऐसे समय पर आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ा है जब एक दिन पहले ही विसावदर सीट से विधायक भूपत भायाणी ने इस्तीफा दे दिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 43 लोगों द्वारा दिए गए सामूहिक इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पीयूष पटेल ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है वे विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी के हित में कम नहीं कर रहे थे, सभी काफी लंबे वक्त से निष्क्रिय थे। इसीलिए उन्हें संगठन में भी जगह नहीं दी गई थी।

बता दें कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी को करीब 13 फीसदी वोट मिले और 5 प्रत्याशी जीतकर विधायक बने थे। दिल्ली और पंजाब के बाद आप पार्टी को सबसे अधिक वोट गुजरात में ही मिले हैं। इन्हीं वजहों से पार्टी को यहां लोकसभा चुनाव में भी काफी उम्मीदे हैं।