7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्षिण भारत में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, 25 साल बाद इस नेता ने छोड़ी पार्टी, लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी को तमिलनाडु में बड़ा झटका लगा है। 25 साल पार्टी के साथ रही अभिनेत्री और नेता गौतमी तडिमल्ला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।

2 min read
Google source verification
gautami.jpg

दक्षिण भारत में बीजेपी की स्थिति पहले से ही अच्छी नहीं हैं। अब खबर आ रही है कि तमिलनाडु में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल 25 साल पार्टी के साथ रहने के बाद अभिनेत्री और भाजपा नेता गौतमी तडिमल्ला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व बीजेपी नेता ने एक बयान जारी कर अपने इस्तीफे की वजह बताई है। तडिमल्ला का कहना है कि उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान किया है, लेकिन उन्हें पार्टी ने उन्हें कोई सपोर्ट नहीं दिया। पार्टी के नेता उन्हें धोखा देने वाले की मदद कर रहे हैं। इस वजह से वह अपनी जिंदगी में सबसे बड़े संकट में खड़ी हैं।


गौतमी ने क्या आरोप लगाए

अपने पत्र में गौतमी तडिमल्ला ने लिखा, 'बहुत भारी मन के साथ मैंने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। मैं राष्ट्र निर्माण में अपने प्रयासों में योगदान देने के लिए 25 साल पहले पार्टी में शामिल हुई थी। यहां तक कि मैंने अपने जीवन में जितनी भी चुनौतियों का सामना किया है, मैंने उस प्रतिबद्धता का सम्मान किया है। फिर भी आज मैं अपने जीवन में एक बेहद ही अकल्पनीय संकट के दौर में खड़ी हो चुकी हैं। मुझे पार्टी नेताओं की तरफ से कोई सपोर्ट नहीं मिला है। मुझे मालूम चला है कि वो ऐसे व्यक्ति की मदद और सपोर्ट कर रहे हैं, जिसने न सिर्फ मेरे साथ धोखा किया, बल्कि मेरे जीवन भर की कमाई को भी खत्म कर दिया।'

श्री सी अलगप्पन ने मुझसे मेरे पैसे, संपत्ति और दस्तावेज ठग लिया- गौतमी

गौतमी ने आगे कहा, ‘मैं 17 साल की उम्र से काम कर रही हूं और मेरा करियर सिनेमा, टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया में 37 साल तक रहा। मैंने अपने पूरे जीवन काम किया है ताकि मैं इस उम्र में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकूं और साथ ही अपनी बेटी का भविष्य भी संवार सकूं। मैं उस बिंदु पर हूं जहां मुझे और मेरी बेटी को स्थिर और सुरक्षित होना चाहिए था, फिर भी मुझे यह जानकर बहुत डर लगा कि श्री सी अलगप्पन ने मुझसे मेरे पैसे, संपत्ति और दस्तावेज ठग लिए हैं।’

मेरे साथ धोखा हुआ

गौतमी ने अपने पत्र में आगे लिखा, 'मेरी असुरक्षा और अलगाव को देखते हुए लगभग 20 साल पहले अलगप्पन ने मुझसे संपर्क किया था, क्योंकि मैं न केवल एक अनाथ थी, जिसने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था, बल्कि एक नवजात शिशु की मां भी थी। उसने एक देखभाल करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति की आड़ में खुद को और अपने परिवार को मेरे जीवन में शामिल कर लिया। लगभग 20 साल पहले इसी स्थिति में मैंने उसे अपनी कई ज़मीनों की बिक्री और दस्तावेज़ सौंपे थे, और अभी हाल ही में मुझे पता चला कि उसने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। पूरे समय वह मुझे और मेरी बेटी को अपने परिवार के हिस्से के रूप में स्वागत करने का नाटक करता रहा।'