
हमास से जारी जंग के बीच इजराइल को बड़ा झटका लगा है। यह युद्ध अब पहले से भी ज्यादा खतरनाक मोड पर आती दिख रही है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अब अमरीका की मांग को ठुकराते हुए साफ लहजे में कहा कि जबतक बंधकों की रिहाई नहीं होगी, हमले जारी रहेंगे और कोई सीजफायर नहीं होगा। उनके इस रुख से नाटो के सदस्य देश तुर्की नाराज हो गया है और इजरायल से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
इजरायल द्वारा सीजफायर से इनकार करने और गाजा को मानवीय सहायता रोकने के बाद तुर्की के विदेश मंत्रालय ने बातचीत के लिए तेल अवीव से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला किया है। बता दें कि इजराइल पहले ही तुर्की से अपने राजदूत को वापस बुला चुका है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा, "इज़राइल में तुर्की के राजदूत साकिर ओज़कान टोरुनलर को वापस बुला लिया गया।"
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि वह हमास के खिलाफ कार्रवाई के कारण प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से संपर्क तोड़ रहे हैं। एर्दोगन ने 7 अक्टूबर के हमास हमले का बचाव करते हुए कहा है कि हमास एक मुक्ति समूह है। उस हमले के बाद से इज़राइल ने तुर्की और अन्य क्षेत्रीय देशों से सभी राजनयिकों को वापस बुला लिया है।
Published on:
04 Nov 2023 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
