10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, शराब पीने की मिली मंजूरी, इन बातों का रखना होगा ध्यान

गुजरात सरकार ने गिफ्ट सिटी में पहली बार आधिकारिक रूप शराब के सेवन की छूट देने का फैसला लिया है। हालांकि इस छूट के बावजूद शराब की बोतलों की बिक्री पर रोक लगी रहेगी।

2 min read
Google source verification
gujrat_wine_1.jpg

गुजरात सरकार ने शराबबंदी के बीच गिफ्ट सिटी में इसमें छूट देने का बड़ा फैसला लिया है। 63 वर्ष बाद गिफ्ट सिटी के लिए रूल्स में बदलाव किए गए हैं। सरकार ने अपने इस फैसले में गिफ्ट सिटी में रहने वाले, काम करने वाले और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के विजिटर्स के लिए शराबबंदी के नियमों में राहत दिया है। गुजरात सरकार की तरफ से इन लोगों को विशेष अनुमति दी जाएगी। सरकार के मुताबिक वाइन एंड डाइन फैसिलिटी में वो लोग शराब पी सकेंगे। सरकार को यह फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि गिफ्ट सिटी में निवेश करने वाली कंपनियों की ओर से कई बार इस मुद्दे को उठाया गया था।

इस वजह से लिया गया फैसला

गुजरात सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के तहत गिफ्ट सिटी में कार्य करने वाले कर्मचारी, अधिकारियों, कार्यालय मालिकों तथा वहां आनेवाले मेहमानों को शराब के सेवन की छूट रहेगी। बता दें कि गिफ्ट सिटी-ग्लोबल फाइनांशियल एवं टेक्नोलॉजी का हब बन रहा है, यहां बड़े स्तर पर आर्थिक गतिविधियां होती हैं। समूचे देश इस एरिया में निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ आते हैं। गिफ्ट सिटी में इंटरनेशनल और नेशनल कम्पनियों के लिए ग्लोबल बिजनेस इकोसिस्टम मुहैया कराने के लिए गिफ्ट सिटी क्षेत्र में वाइन एंड डाइन सुविधा मुहैया कराने के लिए शराबबंदी में बदलाव करने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

गुजरात सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने निशाना साधते हुए कहा, "राज्य की स्थापना से लेकर आज तक राज्य की समृद्धि और प्रगति में शराबबंदी एक प्रमुख कारक रही है। भाजपा सरकार की 3 दशकों की जब्ती नीति के कारण शराब और नशीली दवाओं के प्रदूषण से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। अब व्यापार और विकास के नाम पर, पिछले दरवाजे से गुजरात से शराब प्रतिबंध हटाने की भाजपा सरकार की मंशा सरकार की इस घोषणा से स्पष्ट हो गई है कि लोग राज्य की राजधानी में स्वतंत्र रूप से शराब पी सकेंगे।"