राष्ट्रीय

राहुल गांधी की सांसदी जाने के विरोध में आज बड़ा आंदोलन, कांग्रेस का सभी राज्यों में सत्याग्रह

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। आज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देश के सभी राज्यों में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली में आज कांग्रेस महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह का कार्यक्रम कर रही है।

2 min read
Congress

गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा राहुला गांधी को दो साल की सजा सुनाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। बीते तीन दिन से कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस आज सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमाओं के सामने सत्याग्रह करने जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह का कार्यक्रम कर रही है। बताया जा रहा है कि आंदोलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कई दिग्गज नेता भी शामिल हो सकती हैं।

10 बजे से शाम 5 तक चलेगा सत्याग्रह


राहुल गांधी की सांसदी जाने का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस का कहना है कि पार्टी एकजुटता के साथ कड़ी है और बीजेपी सरकार का विरोध करेगी। सत्याग्रह सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे खत्म होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे। वहीं, कांग्रेस राज्यों में प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला स्तर पर विरोध स्वरूप सत्याग्रह करेगी।

यह भी पढ़ें- सजा और राहुल गांधी की सांसदी समाप्त, 70 साल बाद भी विवादों में क्यों है यह कानून

पार्टी की बैठक में आगे की रणनीति पर हुई चर्चा


राहुल गांधी के मामलों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा और महासचिव के सी वेणुगोपाल और जयराम रमेश के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के साथ बैठक की और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। शनिवार को राहुल गांधी एक प्रेस कॉफ्रेंस पर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक बार फिर पीएम मोदी और कारोबारी गौतम अडानी के बीच रिश्ते को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगातार लोकतंत्र पर आक्रमण करने का भी आरोप लगाया है।

Published on:
26 Mar 2023 07:56 am
Also Read
View All

अगली खबर