24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand: JSSC पेपर लीक मामले में हुआ बड़ा खुलासा, 27 से 30 लाख में होती थी डील, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

JSSC Question Paper leak: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल परीक्षा के पेपर लीक स्कैंडल मामले में गठित रांची पुलिस की एसआइटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में एसआइटी ने विधानसभा के अवर सचिव सज्जाद इमाम उर्फ मो. शमीम के बाद उसके दो बेटों शहनवाज इमाम तथा शहजादा इमाम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
jssc_relevation.jpg

JSSC Question Paper leak: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल परीक्षा के पेपर लीक स्कैंडल के पीछे रांची से लेकर पटना तक सरकारी अफसरों, कोचिंग संचालकों और धंधेबाजों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। इस मामले में गिरफ्तार किए झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और उनके दो बेटों ने छह अभ्यर्थियों को परीक्षा के पहले 27-30 लाख रुपये में पर्चे उपलब्ध कराए थे। जेएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम और उसके दोनों बेटों शहजादा और शाहनवाज को रांची सिविल कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीनों को नगड़ी थाना क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

JSSC के तीनों पत्रों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी

गौरतलब है कि झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से 28 जनवरी को आयोजित कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जाम (एसएससी-सीजीएल) की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद कमीशन ने पहले थर्ड पेपर यानी सामान्य ज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी थी। अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद आयोग को तीनों पत्रों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

एसएससी-सीजीएल की इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2025 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या की वजह से दो तिथियों 28 जनवरी और 4 फरवरी को परीक्षा की तिथि तय की गई थी। पहली तिथि यानी 28 जनवरी को राज्य भर के 735 केंद्रों पर तीन अलग-अलग पत्रों की परीक्षा तीन पालियों में ली गई थी, जिसमें करीब तीन लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के बाद दूसरी तिथि की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई।