24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के इस्तीफे पर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। हमारी पार्टी का एक सिस्टम है, हमारी पार्टी उसी सिस्टम में काम करती है, हाईकमान उस पर फैसला लेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 14 Dec 2024, 2:26 PM IST

nana patole

nana patole

Nana Patole: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है। कांंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के इस्तीफे की एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। वहीं इस्तीफे की खबरों के बीच नाना पटोले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। हमारी पार्टी का एक सिस्टम है, हमारी पार्टी उसी सिस्टम में काम करती है, हाईकमान उस पर फैसला लेगा, लेकिन हमारी लड़ाई ये है कि महाराष्ट्र में जो चुनाव हुए है उसे लेकर लोगों की भावना है कि ये सरकार उनके वोट से नहीं बनी है। महाराष्ट्र की जनता बैलेट पेपर की मांग कर रही है।

विजय वडेट्टीवार ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने नाना पटोले के इस्तीफे की खबरों के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जीत और हार दोनों का श्रेय नेतृत्व को जाता है। संसद में हर कोई उन्हें हार का श्रेय देता है। शायद इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। दिल्ली हाईकमान इस पर फैसला करेगा। 

नाना पटोले ने खरगे को लिखा पत्र

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखकर अपने पद से मुक्त होने की मांग की है। बता दें कि नाना पटोले ने सकोली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी हालांकि वे महज 208 वोटों से ही जीत पाए थे। 

कैबिनेट विस्तार पर बोले संजय राउत

कैबिनेट विस्तार पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा वहां पर सबसे पहले मुख्यमंत्री का जुलूस निकलेगा। मुझे लगता है कि सीएम का जुलूस निकालने से पहले इन्हें EVM का जुलूस निकालना चाहिए...इस राज्य में नई सरकार बने एक महीना हो गया है लेकिन किसके पास कौन-सा विभाग है ये नहीं पता है। महाराष्ट्र में दर दिन गांव-गांव हत्याएं, रेप हो रहे हैं इस पर सीएम जवाब नहीं दे पा रहे हैं। महाराष्ट्र में अराजकता फैली हुई है ये सरकार EVM से बनी हुई है इनके पास दिमाग नहीं है इनके दिमाग में EVM है।

यह भी पढ़ें-Road Accident: भारत के इन चार राज्यों में होती है सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना, नितिन गडकरी ने संसद में बताए नाम