8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 महीने पहले दहेज में मिली बाइक से ससुराल जा रहा था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बाइक सहित जिंदा जल गया

Youth Burnt Alive with Bike: देश होली के उत्साह में रंग चुका है। दफ्तरों में होली मिलन समारोह के बाद छुट्टियां हो चुकी है। लोग अपने-अपने घर और रिश्तेदारों के यहां होली मनाने जा रहे हैं। लेकिन होली की मस्ती के बीच दिल दहला देने वाले हादसे भी सामने आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
bike_accident.jpg

Bihar: Bike Caught Fire Youth who Riding Bike Burnt Alive in Begusarai

Youth Burnt Alive with Bike: होली का उत्साह देश के कोने-कोने में दिखने लगा है। अधिकांश लोग छुट्टियां लेकर अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं। जिसके बाद होली मनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। सोमवार को होलिका दहन के साथ होली का त्योहार शुरू हो जाएगा। मंगलवार के गैप के बाद बुधवार को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। होली के दौरान मस्ती और जोश-जोश में कई ऐसे हादसे जिसका खामियाजा पूरे परिवार को उठाना पड़ता है। होली से पहले दिल दहला देने वाला एक हादसा बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है। जहां होली मनाने ससुराल जा रहा युवक बाइक सहित जिंदा जल गया। हैरत की बात यह कि जिस बाइक से यह हादसा हुआ, वह युवक को दहेज में मिल थी। हादसे से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाइक के साथ युवक जिंदा जल गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। जिसमें उसे पल्सर बाइक दहेज में मिली थी।


टक्कर लगते ही बाइक में लगी थी आग-

दिल दहला देने वाला यह हादसा रविवार रात 10 बजे के करीब एनएच 28 पर हुआ। इस हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसकी तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। युवक पूरी तरह से जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बरौनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पहले आग को बुझाया गया। फिर देर रात युवक के जले शव को सदर अस्पताल लाया गया। आज सुबह उसकी पहचान हुई है।


मिनी ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी थी आग-

हादसे के बारे में बताया गया कि युवक की बाइक पहले मिनी ट्रक से टकराई, इसके बाद बाइक में आग लग गई। आग ने युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया। युवक बाइक पर बैठे-बैठे ही जिंदा जल गया। मरने वाले युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी नागों तांती के बेटे संजीत कुमार (26) के रूप में हुई है। संजीत रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर गांव में अपने ससुराल जा रहा था।


4 मार्च को गुरुग्राम से लौटा था घर, 5 को ससुराल जाते समय हादसा-

ससुराल जाते समय जीरो माइल से पहले ओवरब्रिज के पास मिनी ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई थी। इससे पेट्रोल लीक होने लगा। जिससे बाइक में आग लग गई। नागों तांती ने बताया कि युवक की दिसंबर 2022 में ही शादी हुई थी। शादी में ही उसे नई पल्सर बाइक मिली थी। वह गुड़गांव में रहकर मजदूरी करता था। 4 मार्च को ही घर लौटा था और 5 मार्च की शाम बाइक पर सवार होकर ससुराल के लिए निकला था।


बाइक के जले हुए नंबर प्लेट से हुई पहचान-


परिजनों ने बताया कि संजीत जब देर रात तक अपने ससुराल नहीं पहुंचा तो उसकी खोज शुरू हुई। इसके बाद सुबह सोशल मीडिया ग्रुप में बाइक सवार के जिंदा जलने की खबर पढ़ी। जानकारी मिलने पर परिजन बरौनी थाना पहुंचे। बाइक के जले हुए नंबर प्लेट से उसकी पहचान हुई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें - कार की टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, Video देख खड़े हो जाएगे रोंगटे