22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यकर्ताओं को साजिशन फंसाया जा रहा, अमित शाह से मिलकर बिहार BJP अध्यक्ष ने की शिकायत

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार नाकामी छिपाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। इससे पहले भी रामनवमी पर्व के मौके पर भी सासाराम और बिहार शरीफ में सरकार का रवैया ऐसा ही रहा था।

2 min read
Google source verification
bihar_bjp.jpg

भाजपा कार्यकर्ताओं को साजिशन फंसाया जा रहा, अमित शाह से मिलकर बिहार BJP अध्यक्ष ने की शिकायत

Bihar BJP: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी के साथ बिहार भाजपा के कई और नेता भी साथ थे। इस मुलाकात के दौरान बिहार में साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने की शिकायत सम्राट चौधरी ने अमित शाह से की। दरअसल मंगलवार को बिहार भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में मुहर्रम के दौरान एक साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न मामलों में फंसाने की शिकायत की।


गृह मंत्री ने उच्चस्तरीय टीम भेजने की कही बात

सम्राट चौधरी ने बताया कि इस मामले में गृह मंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए मंत्रालय की एक उच्चस्तरीय टीम भेजने का आदेश दिया है। मालूम हो कि इससे पहले पटना में नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ था। जिसमें भाजपा के एक नेता की मौत हो गई थी। उस मामले में भी बीजेपी ने जांच टीम को भेजा था।


दरभंगा की घटना पर गृह मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए बताया कि दरभंगा के कमतौल में दलित परिवार से आने वाले श्रीकांत पासवान की मृत्यु कैंसर से हुई थी। उनके शव के ऊपर अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने कहर बरपाया। वहाँ पर बिजली काट दी गई और मृत शरीर पर शौच कर दिया।

यह घटना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज हमने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर आग्रह किया, इसकी जांच कराई जाए। मैं धन्यवाद देता हूँ कि गृह मंत्री जी ने कहा, तुरंत इस मामले पर बिहार सरकार से रिपोर्ट मांगकर कार्रवाई करता हूँ।


सरकार के निर्देश पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा रही

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान संवेदनशील इलाकों में सरकार द्वारा सही तरीके से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने के कारण कई जिलों जैसे कैमूर, दरभंगा, भागलपुर, गोपालगंज, अररिया, औरंगाबाद में तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार के निर्देश पर पुलिस अब इन मामलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा रही है।

नाकामी छिपाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बन रही सरकार

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार नाकामी छिपाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। इससे पहले भी रामनवमी पर्व के मौके पर भी सासाराम और बिहार शरीफ में सरकार का रवैया ऐसा ही रहा था। सासाराम में तो शांति बहाली की कोशिश कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक को ही फंसाया गया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अलावा सांसद गोपाल जी ठाकुर, रामकृपाल यादव और अशोक यादव शामिल रहे।