6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Cabinet: बिहार सरकार में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में राजद, तेज प्रताप सहित ये 16 विधायक बने मंत्री, ये रही नीतीश कुमार की पूरी टीम

Bihar Cabinet Expansion 2022: बिहार में महागठबंधन सरकार के पहले कैबिनेट का विस्तार हो गया है। पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। बिहार कैबिनेट में राजद का दबदबा है। राजद के कोटे से 16 विधायक मंत्री बनाए गए है।

2 min read
Google source verification
154.jpg

Bihar Cabinet Expansion 2022 Here Ministers Name of Mahagathbandhan Government

Bihar Cabinet Expansion 2022: एनडीए का साथ छोड़ महागठबंधन से समर्थन से बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में नई सरकार का गठन हो गया है। आज पटना में नीतीश कुमार की नई सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। राजद, जदयू, कांग्रेस, लेफ्ट और हम के सर्मथन से बनी इस महागठबंधन सरकार के नए मंत्रियों को राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडपम में दिलाई गई।

बिहार की नई सरकार में राजद बड़े भाई की भूमिका में है। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते मंत्रिमंडल में भी राजद का दबदबा है। राजद से 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण में एक साथ पांच-पांच विधायकों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले पांच विधायकों ने शपथ ली, जिसमें जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव, विजेंद्र यादव, आलोक मेहता और शहनवाज को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

दूसरे राउंड में अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव, लेशी सिंह और रामानंद यादव ने शपथ ली है। मालूम हो कि पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा सीट की विधायक लेशी सिंह ने शपथ ग्रहण से पहले ही मंत्री बनाए जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने नीतीश कुमार का धन्यवाद भी दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि 2024 में लालकिले पर कोई और तिरंगा फहराएगा।

तीसरे राउंड में मदन सहनी, ललित यादव, संजय झा, संतोष सुमन और कुमार सर्वजीत ने मंत्री पद की शपथ ली। संजय झा जदयू के बड़े नेता है। इससे पहले एनडीए सरकार में वो जल संसाधन मंत्री थे। चौथे राउंड में शीला मंडल, सुमित सिंह, सुनील कुमार, चंद्रशेखर और समीर महाशेख। बता दें कि सुमित सिंह निर्दलीय विधायक है। वो महागठबंधन की सरकार में शामिल एक मात्र निर्दलीय विधायक है।

जबकि पांचवें राउंड में अनीता देवी, सुधाकर सिंह, मो. जमा खान, जितेंद्र राय और जयंत राज को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। छठे राउंड में इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिक सिंह, मुरारी प्रसाद और शहनवाज आलम को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

राजद के खेमे से पांच नए विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जिसमें शाहनवाज, सुधाकर सिंह, डॉ. शमीम अहमद, इसराईल मंसूरी शामिल हैं। शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन के राजेंद्र मंडपप में काफी भीड़ थी। मंत्री बनने वाले सभी विधायकों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे थे। इससे राजेंद्र मंडपप लोगों से खचाखच भरा था। मंत्री बनाए जाने विधायकों के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

यह भी पढ़ेंः बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार के पल-पल के अपडेट