
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनावी समर में उतरने वाले निर्दलीय नेता पप्पू यादव को नामांकन के बाद कांग्रेस ने अल्टिमेटम दिया है। दरअसल, महागठबंधन ने आरजेडी नेता बीमा भारती को इस सीट से विपक्षी गठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिहार कांग्रेस ने पप्पू यादव ने नामांकन के बाद अल्टिमेटम देते हुए कहा कि वह तुरंत अपना नामांकन वापस लें।
सोनिया और राहुल के आशिर्वाद से भरा पर्चा
मालूम हो कि महागठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती ने 3 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने 4 गुरुवार यानी 4 अप्रैल को किया है। नामांकन के दौरान पप्पू यादव ने कांग्रेस के समर्थन में जयकारे लगाए और दावा किया कि सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ही आशिर्वाद से पर्चा दाखिल किया है।
Updated on:
05 Apr 2024 08:49 am
Published on:
05 Apr 2024 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
