16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, कहा- PMCH में हालात खराब, हर चीज में लापरवाही

Bihar: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में देर रात PMCH, गार्डिनर और गर्दनीबाग अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने PMCH अस्पताल की हालत पर नाराजनी व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कि हालात खराब हैं।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Sep 07, 2022

bihar-deputy-chief-minister-tejashwi-yadav-did-a-surprise-inspection-of-hospitals-in-patna-said-situation-in-pmch-is-bad.jpg

Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav did a surprise inspection of hospitals in Patna, said- situation in PMCH is bad (file photo)

Bihar: बिहार की महागठबंधन सरकार बनने के बाद से उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव राज्य में काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। कल यानी मंगलवार देर रात उन्होंने तीन अस्‍पतालों का निरीक्षण किया। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया कि 2 अस्पतालों में मरीज नहीं थे लेकिन डॉक्टर मौजूद थे। वहीं बिहार के सबसे बड़े अस्‍पताल पीएमसीएच (PMCH) के खराब हालात पर नाराजनी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि PMCH में हालात खराब हैं, वहां गरीब लोग इलाज कराने आते हैं और हमें देखना था कि वहां क्या दिक्कतें हैं। वहां दवाई, साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी। PMCH में हर चीज में लापरवाही पाई गई, जिस पर कार्रवाई होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव PMCH अस्पताल पहुंचे तो मरीजों के परिजनों की शिकायतों की झड़ी लगा दी। वहां न ही सीनियर डाक्‍टर थे और दवाएं भी नहीं थी, जिसको लेकर उन्होंने लोगों को भरोषा दिलाया कि इस पर एक्‍शन लिया जाएगा।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार PMCH के इमरजेंसी व अन्य वार्डों का उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने दवाई, सीनियर डॉक्टर्स की मौजूदगी न होने व गंदगी देखकर रात में ही अधीक्षक व उपाधीक्षक को तलब किया। तेजस्वी यादव ने मरीजों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।


PMCH में मरीजों के परिजनों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें दवाए बाहर से लाना पड़ता है। रात में सीनियर डॉक्टर नहीं रहते हैं और वार्ड में बदबू के कारण रहना मुश्किल हैं। इसके बाद तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा कि जो लोग मरीजों का ध्यान नहीं दे रहे हैं, लापरवाही कर रहे हैं उन पर कार्रवाई होगी।