
Bihar Education Minister Chandrashekhar Controversial Statement: पैगंबर मोहम्मद की तुलना मर्यादा पुरषोत्तम करने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने रामचरितमानस पर एक बार फिर से विवादित बयान देते हुए उसकी तुलना जानलेवा पोटेशियम साइनाइड से कर दी। गुरुवार को हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चंद्रशेखर बतौर मुख्य अतिथि बुलाए गए थे। इस दौरान इन्होनें रामचरित मानस को लेकर कहा -"पचपन तरह का व्यंजन परोस कर उसमें पोटेशियम साइनाइड मिला दीजिए तो क्या होगा, हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरित मानस का हाल भी ऐसा ही है।"
क्या बोले बिहार के शिक्षा मंत्री
अपने संबोधन में चंद्रशेखर ने कहा "जब तक गोदान के पात्र की जातियां बदलेंगी तब तक विरोध कायम रहेगा। इन चीजों का विरोध डॉ राम मनोहर लोहिया और नागार्जुन ने भी किया था। एकलव्य का अंगूठा काटा गया। आप लोग जगदेव प्रसाद को गोली मारने के कारण को गूगल करके पढ़िएगा तो पता चल जाएगा कि मैं किन चीजों का विरोध कर रहा हूं।"
पैगंबर मोहम्मद को बताया था मर्यादा पुरुषोत्तम
रामचरित मानस पर विवादित बयान देने वाले चंद्रशेखर ने पैगंबर मोहम्मद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम से करते हुए कहा था 'जब शैतानियत बढ़ गई, दुनिया में ईमान खत्म हो गया, बेईमान और शैतान जारी हो गए, तो मध्य एशिया के इलाके में प्रभु ने परमात्मा ने एक शानदार पुरखा, प्रोफेट, मर्यादा पुरुषोत्तम जो भी कहलें मोहम्मद साहब को पैदा किया। इस्लाम आया ईमान लाने के लिए, इस्लाम आया बेईमानी के खिलाफ, इस्लाम आया शैतानी के खिलाफ, मगर बेईमानी वाला भी खुद को मुसलमान कहता हो तो उसकी इजाज़त कुरान नहीं देती।'
Published on:
15 Sept 2023 04:21 pm

