
भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा फोरलेन पुल गिरा, सामने आया यह वीडियो
Bridge Collapses in Bhagalpur: इस समय की एक बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है। जहां गंगा नदी पर बन रहा फोरलेन पुल भरभराकर नदी में गिर गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर फोरलेन पुल बन रहा था। रविवार दोपहर बाद अचानक यह पुल भरभराकर गिर गया। बताया गया कि सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब यानी 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया। यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।
अंग क्षेत्र के विकास के लिए अहम था यह प्रोजेक्ट
भागलपुर से खगड़िया को जोड़ने वाला यह प्रोजेक्ट अंग क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा था। लेकिन अब पुल के अचानक गिर जाने से प्रोजेक्ट के निर्माण में जुटी एजेंसी के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आस को बड़ा झटका लगा है।
पुल गिरने का वीडियो भी सामने आया है। देंखे वीडियो-
1717 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल
इस पुल का निर्माण 1717 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण हो रहा था। अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा स्ट्रक्चर गिर गया है जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा। पुल के स्ट्रक्चर गिरने का कारण अभी स्पस्ट नहीं हो पाया है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
पहले भी गिर चुका है इसी पुल का स्ट्रक्चर
इससे पहले 27 अप्रैल को इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर जमीन में गिर गया था। हालांकि, उस वक्त जानमाल को क्षति नहीं पहुंची थी। इसके बाद पुल निर्माण का काम फिर शुरू हुआ। इस बार करीब 80 प्रतिशत काम सुपर स्ट्रक्चर का पूरा हो गया था। इतना ही नहीं अप्रोच रोड का काम भी 45 फीसदी पूरा कर लिया गया है।
निर्माण कार्य पर उठ रहे सवाल
पुल का हिस्सा गिर जाने से लोगों ने पूल निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरू कर दिया है। कोई एसपी सिंगला ग्रुप पर घटिया निर्माण करने का आरोप लगा रहा है तो कोई बिहार में निर्माण योजनाओं में भ्रष्टाचार की बात कर रहा है। खगड़िया जिले के परबत्ता के विधायक डां. संजीव ने कहा गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठाया था और अब भी उठा रहा हू। यह पुल बगैर किसी कारण के कैसे गिर सकता है। इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - बिहार: रेल इंजन, पुल-मोबाइल टावर के बाद अब 2 KM पटरी उखाड़कर ले गए चोर
Updated on:
04 Jun 2023 07:42 pm
Published on:
04 Jun 2023 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
