31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशियां मातम में बदली, दूल्हे की कार ने सात को रौंदा दो महिलाओं की मौत, दूल्हा फरार

बिहार के गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह की खुशी तब मातम में बदल गई जब दूल्हे की कार ने बारात देखने आए सात लोगों को कुचल दिया। इसके बाद से दूल्हा फरार है। मामला क्या है जानें

2 min read
Google source verification
car.jpg

खुशियां मातम में बदली, दूल्हे की कार ने सात को रौंदा दो महिलाओं की मौत, दूल्हा फरार

एक विवाह की खुशी अचानक मातम में बदल गई। बारात देखने आए लोगों पर दूल्हे की बेकाबू कार चढ़ गई और उसके नीचे 7 लोग दब गए। इस दुर्घटना के बाद हाहाकर मच गया। मौके पर दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रहीं है। घायलों में तीन महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, घटना के बाद से ही दूल्हा फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लड़की के घरवालों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि, करें तो क्या करें। जहां खुशी फैली हुई थी वहां कुछ क्षण में दुख का वातावरण छा गया। हर व्यक्ति के चेहरे पर दुख की शिकन और अब क्या होगा, चिंता सता रही है।

तीन की हालत गंभीर, प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर किया रेफर

बिहार के गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब दूल्हे की कार बेकाबू हो गई और बारात देखने आए सात लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रहीं है। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव में सलीम मियां की बेटी के निकाह के लिए कुचायकोट थाने के भठवा गांव से बारात आई थी। बरात में दूल्हे की कार अचानक बेकाबू हो गई और बारात देखने आए लोगों को रौंद दिया। इस दौरान दरवाजे पर खड़े होकर बारात देख रही महिलाओं के बीच भगदड़ मच गई।

दूल्हा फरार, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घायलों में तीन महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ही दूल्हा फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े - Coronavirus Updates : रिकॉर्ड 6,050 नए कोविड-19 केस दर्ज, एक्टिव केस 28,303 हुए, यूपी में इस साल हुई पहली मौत

Story Loader