Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चलेगी। कुल 532,847 पंजीकृत मतदाता 933 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जो 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 386,199 पुरुष, 146,611 महिलाएं और 37 थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। हालांकि चुनाव 8 सीटों के लिए हो रहे हैं, लेकिन पूरे राज्य की नजरें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर टिकी हैं। यहां मुकाबला वर्चस्व और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की सीधी लड़ाई में बदल गया है।