
NIA raids on PFI bases in Purnia, Giriraj Singh said- 'many sleeper cells in Bihar'
बिहार समेत देशभर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को छापेमारी की है। इसी कड़ी में NIA की टीम पुर्णियां में सुबह करीब 3:30 बजे से ही यहां पहुंच गई। आतंकी मॉड्यूल मामले में पूर्णिया स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में NIA की टीम ने दबिश दी है। इस मामले में बिहार में NIA की तीसरी बार रेड पड़ी है। PFI टेरर मामले में केंद्रीय एजेंसी दो बार पह ले भी अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर चुकी है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार आतंकियों का अड्डा बन रहा है।
बिहार के पूर्णिया, अररिया और औरंगाबाद में NIA की रेड के बाद गिरिराज सिंह ने कहा, "कानून अपना काम कर रही है। PFI एक भारत विरोधी संगठन है, जिसनें पूर्णिया को अपना सेंटर बनाया है। उसकी प्लानिंग यही थी कि भारत को 1947 से पहले ही मुस्लिम राष्ट्र बना दिया जाए। ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "बिहार आतंकियों का अड्डा बन रहा है।"
गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 सितंबर को दो दिनों के बिहार दौरे पर रहेंगे। अमित शाह कल पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जन भावना सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचने वाले हैं। गृह मंत्री के कार्यक्रम के ठीक पहले ही पूर्णिया के राजा बाड़ी में स्थित PFI के प्रदेश कार्यलय पर NIA की छापेमारी की गई। अमित शाह के पूर्णिया आगमन के ठीक पहले इस छापेमारी से ऐसा माना जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों को कुछ विशेष जानकारी मिली होगी।
NIA ने गुरुवार आधी रात से 13 राज्यों में PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी की, जो अब तक जारी है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रेदश, पुडुचेरी और राजस्थान में जारी है। टेरर फंडिंग केस में हो रही इस कार्रवाई में इन राज्यों में PFI से जुड़े 106 सदस्यों को अरेस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: टेरर फंडिंग को लेकर NIA की 13 राज्यों में छापेमारी जारी, PFI के 106 सदस्य गिरफ्तार, विरोध में 'NIA गो बैक' के लगे नारे
Published on:
22 Sept 2022 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
