
Nitish Kumar
Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल तेज हो गयी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली से पटना लौटने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। बिहार की सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के एनडीए से नाराजगी की खबरें घूमने लगी हैं। इसी बीच बीच आरजेडी सुप्रीमो ने नए साल के पहले ही दिन एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में नीतीश कुमार के फिर से महागठबंधन के साथ आने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
लालू यादव ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि उनके दरवाजे नीतीश कुमार के लिए खुले हुए हैं। लालू कहते हैं नीतीश कुमार साथ में आए और काम करें। दरअसल लालू यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके दरवाजे जनता और नीतीश कुमार सबके लिए खुले हुए हैं। अगर नीतीश कुमार उनके साथ आना चाहते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे। नीतीश कुमार साथ आए और मिलकर काम करें, कोई दिक्कत नहीं है।
कुछ समय पहले लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने हाल के दिनों में अपनी यात्राओं के दौरान बार-बार कहा है कि चाचा नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे बंद हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि नीतीश कुमार को वापस अपने साथ लेकर वह अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मारेंगे। अब नीतीश कुमार साथ आना भी चाहेंगे तो वह उनको नहीं लेंगे। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद लालू यादव के इस ताजा बयान के बाद से बिहार में राजनीतिक कयासों का बाजार एक बार फिर से तेज हो गया है।
सोमवार को दिल्ली दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने वाले थे। उसके बाद नितीश पटना पहुंचे।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी गुलाम गौस ने गुरुवार को कहा कि लालू और नीतीश के बीच छोटे-बड़े भाई का रिश्ता है जो दोनों निभा रहे हैं। नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों एक ही परिवार से हैं। लालू और नीतीश पहले आंदोलन संघर्ष में साथ काम कर चुके हैं। अब आगे क्या परिस्थिति बनती है यह देखना है।
Updated on:
2 Jan 2025, 3:42 PM IST
Published on:
2 Jan 2025, 3:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.