5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

75 साल के हुए लालू यादव, बर्थडे पर काटा लड्डू, किया पौधारोपण

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शनिवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास पर रात को 12 बजे केक काटा गया तो शनिवार को राजद कार्यालय में 75 किलोग्राम लड्डू को खास अंदाज में काटा गया।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jun 11, 2022

75 साल के हुए लालू यादव, बर्थडे पर काटा लड्डू, किया पौधारोपण

75 साल के हुए लालू यादव, बर्थडे पर काटा लड्डू, किया पौधारोपण

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 75 वां जन्मदिन आज राजद कार्यालय में में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। राजद सुप्रीमो ने अपना जन्मदिन परिवार एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पटना में ही मनाया। इस अवसर पर उन्होंने 75 किलो का लड्डू काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान लालू ने खुद अपने हाथों से कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटा। राजद सुप्रीमो को पांच साल बाद जन्मदिन के मौके पर अपने बीच पाकर कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखे।

उनके बर्थडे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्‍न का माहौल है। जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर केक काटकर राजद सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया गया। राजद अध्यक्ष को उनके पुत्र तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पुत्री डा. मीसा भारती समेत अन्य लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है।

लालू के जन्मदिन के मौके पर आवासीय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। खुद राबड़ी देवी ने लालू यादव के 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान उनके दोनों बेटे तेज प्रताप, तेजस्वी यादव दोनों साथ में मौजूद थे।

इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यालय में लोहिया-कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। वहीं लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुझे आज खुशी हो रही है कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर लोहिया-कर्पूरी जी के सम्मान में पुस्तकालय की यहां पर स्थापना की गई, आज उसका उद्घाटन करने का मौका मिला। लोहिया-कर्पूरी जी देश के और हमारे सम्मानित पुरखे थे। लोग, पार्टी के नेता कार्यकर्ता इस लोहिया-कर्पूरी पुस्तकालय में पढ़ेंगे तो उनका ज्ञान बढ़ेगा।

लालू यादव ने कहा कि इसका लाभ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उन लोगों को भी मिलेगा जो महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अम्बेदकर, डॉ राममनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जेपी, विवेकानंद को पढ़ना चाहते हैं। लालू यादव ने आगे कहा कि अपने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामना देता हूं कि बिहार आगे बढ़े। राष्ट्रीय जनता दल के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता नेता की मेहनत का ही फल है कि आज RJD नेशनल मैप पर पहुंच गई है। इधर राबड़ी देवी के आवास पर लालू प्रसाद को शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़ें: Bihar: पूर्णिया में पानी भरे गड्ढे में गिरी स्कॉक्पियो, 9 की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने की 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा
यह भी पढ़ें: Bihar News: अधजला पैर लेकर थाने पहुंचा पिता, पायल-बिछिया से की बेटी की पहचान, कहा - 'ससुरालवालों ने मार डाला'