12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु चुनाव 2026: तेज तपिश में चरम पर चुनाव प्रचार, बहुकोणीय मुकाबले की आहट, किसके बीच कांटे की टक्कर?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी जंग तेज हो गई है। इस चुनावी रण में DMK, AIADMK गठबंधन और TVK के बीच करारी टक्कर दिख रही है, जबकि अन्य स्थानीय दल भी अपना मतदाताओं तक अपनी पहुंच बना रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Tamil Nadu Election Analysis

तमिलनाडु चुनाव विश्लेषण (सांकेतिक इमेज)

Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर 5.73 करोड़ मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी चौसर में मुख्य मुकाबला DMK, AIADMK गठबंधन और TVK के बीच दिख रहा है, जबकि सीमॉन की पार्टी NTK इसे चतुष्कोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

चरम पर चुनावी प्रचार, बीजेपी इस मुकाबले में सबसे आगे

तमिलनाडु के चुनावी रण में मुख्य मुकाबला DMK, AIADMK गठबंधन और TVK के बीच दिख रहा है, जबकि सीमॉन की पार्टी NTK इसे बहुकोणीय बनाने पर जुटी है। इसके अलावा कई छोटे दल भी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुके हैं।
तमिलनाडु में तेज गर्मी के मौसम में चुनाव प्रचार चरम पर है। भाजपा इस बार प्रचार में सबसे आगे दिखाई दे रही है। तमिलनाडु भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस की स्थिति प्रचार में कमजोर दिख रही है। टिकट वितरण को लेकर असंतोष और राष्ट्रीय नेताओं की अनुपस्थिति पार्टी कार्यकर्ताओं को खल रही है।

MK स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन संभाल रहे DMK गठबंधन की कमान

DMK गठबंधन में प्रचार की कमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने संभाल रखी है। AIADMK महासचिव एडपाडी के. पलनीस्वामी अकेले मोर्चा संभाल रहे हैं, जबकि उनके सहयोगी PMK नेता अंबुमणि रामदास भी जमकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी तरह TVK प्रमुख विजय लगातार चुनावी सभाओं में भीड़ जुटा रहे हैं। उनकी पार्टी के नेता आदव अर्जुना भी जनता से सीधे संपर्क साध रहे हैं।

प्रशासनिक सख्ती और नई राजनीतिक ताकतों की चुनौती

चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। बड़े स्तर पर प्रशासनिक तबादले, नकदी और कीमती वस्तुओं की जब्ती, तथा सुरक्षा बलों की बढ़ी तैनाती से चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस बीच, उभरता बहुकोणीय परिदृश्य संकेत देता है कि मतदाता विकल्पों के प्रति अधिक खुला है, जिससे परिणाम अप्रत्याशित और दिलचस्प होने की संभावना बढ़ गई है।

तमिलनाडु में कब होगा चुनाव?

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में संपन्न होगा। तमिलनाडु की सभी सीटों के लिए 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस बार मुकाबला बहुकोणीय होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ DMK मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में सत्ता बचाने की कोशिश में है। वहीं, दूसरी तरफ DMK गठबंधन की बढ़त भी दिख रही है।