
तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढीं, 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश, जानिए क्या है मामला
Tejaswi Yadav: आने वाले दिनों में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। गुजरातियों को ठग कहने के मामले में अहमदाबाद अदालत ने उन्हें समन जारी किया है। समन जारी होने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम को 22 सितंबर को अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने पेश होने के लिए बुलाया है। बता दें कि अहमदाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस किया था। मानहानि के आरोपों साबित करने के लिए की उन्होंने अदालत में तेजस्वी के बयान की सीडी और 15 गवाह पेश किए गए थे।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा में मेहुल चौकसी पर बोलते हुए पत्रकारों से कहा था 'आज देश के हालात में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। उनके ठग को माफ भी कर दिया जाएगा। एलआईएसी, बैंक का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा?' इसी बयान पर आहत होकर अहमदाबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ 21 मार्च को मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इसके बाद से लगातार अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही थी।
Published on:
28 Aug 2023 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
