18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में इंजीनियर पर SVU का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी

SVU ने बिहार में इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए पटना के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच जारी है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Devika Chatraj

Apr 18, 2026

विशेष निगरानी इकाई (X)

SUV Raid: बिहार में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) का मामला दर्ज कर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आरोपी अधिकारी पर अपने सेवा काल के दौरान वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है।

1 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का आरोप

SVU की जांच के अनुसार, राजीव कुमार ने बिहार सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए लगभग 1,10,24,271 रुपये की संपत्ति अर्जित की है, जो उनके ज्ञात वैध आय स्रोतों से कहीं अधिक पाई गई है। इसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध माना गया है।

तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

विशेष निगरानी इकाई ने इस मामले में कांड संख्या-15/2026 दर्ज किया है। इसके बाद निगरानी अदालत के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर पटना में तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई है।

कहां-कहां हुई छापेमारी?

पंत भवन स्थित खरीद एवं गुणवत्ता नियंत्रण कार्यालय, पटना।
रामनगरी रोड स्थित फ्लैट (202, पश्चिम ब्लॉक, सुमित चंद्रम, गृहम अपार्टमेंट)
खगौल रोड, दानापुर स्थित लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 807

दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम

SVU की टीम इन सभी स्थानों पर दस्तावेजों, संपत्ति रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

राजीव कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। SVU ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी हुई कार्रवाई

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किशनगंज सदर थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ बड़ी छापेमारी की है, जिसमें पटना, छपरा और किशनगंज सहित पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई हुई। जांच में सामने आया कि उनकी वैध आय लगभग 1.47 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी कुल संपत्ति 2.09 करोड़ रुपये से अधिक पाई गई, जिसके आधार पर करीब 1.70 करोड़ रुपये की संपत्ति को अवैध माना जा रहा है।

लग्जरी लाइफस्टाइल का हुआ खुलासा

वर्ष 2009 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में भर्ती हुए और 2023 में इंस्पेक्टर बने अभिषेक कुमार रंजन के पास पटना में चार मंजिला मकान, छपरा व पैतृक गांव में संपत्तियां और सिलीगुड़ी में जमीन में निवेश जैसे कई बड़े लेन-देन सामने आए हैं। साथ ही उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगे खर्च और कथित तौर पर जमीन कारोबार व अवैध सिंडिकेट से जुड़े संपर्कों को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं, जिनकी जांच जारी है और अधिकारियों के अनुसार आगे और बड़े खुलासे संभव हैं।