26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून लेगा करवट: 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून करवट लेने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 18, 2026

IMD issues Heavy Rain Alert

IMD issues Heavy Rain Alert

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के सीज़न ने जब से देश में दस्तक दी है, तब से मौसम बदल गया है। मौसम के बदलने से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। बारिश की वजह से लोगों को तपती गर्मी से आराम मिल रहा है। बारिश के लिए 2025 अच्छा साल रहा था और 2026 शुरू होने पर एक्सपर्ट्स ने पूर्वानुमान लगाया था कि इस साल भी अच्छी बारिश होगी। हालांकि कुछ दिन पहले ही रिपोर्ट आई थी कि इस साल मानसून (Monsoon) पर अल-नीनो का प्रभाव पड़ेगा। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून करवट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 19, 20 और 21 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह हल्की बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 अप्रैल को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, यनम, माहे, कराईकल और रायलसीमा में जमकर बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 19, 20 और 21 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह हल्की बारिश होगी। इस दौरान कुछ जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में भी मौसम में करवट देखने को मिलेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 19, 20 और 21 अप्रैल को महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर तेज़ बारिश होगी। इस दौरान इन इलाकों में तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून का असर दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में 19, 20 और 21 अप्रैल को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।