राष्ट्रीय

आखिरकार खुली इस राज्य के युवाओं की किस्मत, अगले माह निकलेगी 1 लाख शिक्षकों की नई भर्ती

Teacher Recruitment 2023: BPSC अगले महीने दूसरे चरण के तहत एक लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी। अगले महीने इस भर्ती की सूचना जारी होगी और वर्ष खत्म होते- होते रिजल्ट की घोषणा भी हो जाएगी।

2 min read

BPSC Bihar Teacher Vacancy 2023: बिहार के युवाओं के पास नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। कुछ ही दिनों में यहां बंपर भर्ती शिक्षक भर्ती निकलेगी। अगले महीने अक्टूबर में ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) क्लास छठी से 12वीं के शिक्षकों के करीब एक लाख पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा नवंबर महीना में होगी और दिसंबर महीने में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। कल मंगलवार को इस मुद्दे पर कमिशन और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें नई शिक्षक भर्ती पर विचार-विमर्श हुआ। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक क्लास 6 से 8 के शिक्षकों के 52000 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं, क्लास 9, 10, 11 और 12 के शिक्षकों के लिए कितनी भर्ती निकलेगी उसका आकलन वर्तमान में जो भर्ती चल रही है, उसके बाद बताया जाएगा।


दिसम्बर तक घोषित हो जाएगा परिणाम

बता दें कि बिहार अभी 1.70 लाख पदों पर शिक्षक बहाली की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कक्षा 6 से 8 के लिए कोई रिक्ति नहीं थी। इसलिए अनुमान के मुताबिक कक्षा 6 से 8 तक की रिक्ति की संख्या काफी अधिक हो सकती है। आपको बता दें कि कक्षा 6 से 8 के लिए ग्रेजुएशन, CTET या TET और बीएड या इसके समक्षक होने चाहिए। माध्यमिक के लिए ग्रेजुएट, STET और बीएड पास होना आवश्यक है।

उच्च माध्यमिक के लिए स्नातकोत्तर, STET और बीएड डिग्री होना अनिवार्य है। अब कमिशन और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद BPSC द्वारा शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण का सूचना अगले महीने तक आने की उम्मीद है।इस बैठक में लक्ष्य यह रखा गया है कि इसी साल नवंबर के अंत तक परीक्षा हर हाल में ले ली जाए और दिसंबर में हर हाल में रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाए।

और अभी जो शिक्षक भर्ती चल रही है उसके रिजल्ट जारी होते ही अक्टूबर के पहले वीक में BPSC को खाली पदों की जानकारी भेज दी जाए, ताकि अगले माह 15 अक्टूबर तक एप्लीकेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाए, फिर नवम्बर में परीक्षा और दिसंबर में रिजल्ट। अगर बिहार सरकार जैसा सोच रही है और जो लक्ष्य रखा गया है, उसपर काम करती है तो ये बहुत बड़ी बात होगी।

बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों का क्या होगा

प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर ली गई परीक्षा में BPSC की ओर से B.Ed डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों के परिणाम जारी करने पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। बड़ी संख्या में B.Ed अभ्यर्थियों इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन उनको राहत मिलेगी या नहीं, यह जानने के लिए अभी थोड़े समय का इंतजार उन्हें और करना होगा। आयोग और शिक्षा विभाग के बीच मंगलवार को हुई मीटिंग में भी इस पर विचार किया गया।

Published on:
13 Sept 2023 07:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर