8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोन लेकर बॉयफ्रेंड ने दिया गिफ्ट, अब गर्लफ्रेंड ने किया ब्लॉक! पुलिस के पास पहुंचा आशिक

Bihar Love Story: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को लाखों रुपए का लोन लेकर कार से लेकर आईफोन तक दिया, लेकिन अब लड़की की नौकरी लग गई है तो उसने फोन उठाना तक बंद कर दिया है.

less than 1 minute read
Google source verification
mujhafarpur.jpg

,,

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजब-गजब का मामला सामने आया है. जहां एक बॉयफ्रेंड ने लाखों का लोन लेकर गर्लफेंड को कई मंहगे-मंहगे गिफ्ट दिए और अब उसने ब्लॉक कर दिया. जिसके बाद बॉयफ्रेंड अब अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंचा है.

दरअसल मामला मुजफ्फरपुर के जिले के मुसहरी थाना इलाके का है. जहां बॉयफ्रेंड मुसहरी का रहने वाला है तो वहीं गर्लफ्रेंड सदर थाना क्षेत्र की है. पुलिस को दी शिकायत में बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड पर उसे कार से लेकर आईफोन और अन्य सामान खरीद कर दिए, लेकिन बाद में लड़की की नौकरी लग गई और वह पटना चली गई.

लड़का मुजफ्फरपुर के बीएड कॉलेज के अकाउंट विभाग में कार्यरत है जबकि लड़की पहले उसी कॉलेज में पढ़ती थी. यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा. दोनों के बीच घंटों-घंटों बातें हुआ करती थी. इसी बीच लड़की की डिमांड पर उसने उसे आईफोन और अन्य चीजें दी. वो जो भी मांगती थी, लड़का उसे खरीद कर देता था.


कुछ वक्त पहले उसने कार की डिमांड की तो बॉयफ्रेंड ने उसे EMI पर खरीद कर दी. लड़की ने इच्छा जताई की गाड़ी उसकी मां के नाम पर हो. इसे भी उसने पूरा किया लेकिन पिछले दिनो उसे संविदा पर पटना में नौकरी लग गई. जिसके बाद पहले तो उसने बातचीत कम कर दी और शादी की बात भी लगातार टालती रही.


बॉयफ्रेंड का आरोप है कि अब उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया है और ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसाने की धमकी भी दी है. लड़के के फरियाद पर काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने उसे मुसहरी थाने में मामला दर्ज कराने के लिए कहा है.