
इंटरनेट पर अक्सर सड़क हादसों का वीडियो वायरल होता रहता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स मोटरसाइकिल चला रहा है पीछे एक छोड़ा लड़का और बुर्का पहने एक महिला बैठी हैं। तभी अचानक महिला का बुर्का मोटरसाइकिल के पहिये में फंस जाता है और बीच सड़क पर तीनों सवारियां गिर जाती हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। लोग वायरल वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
हैदराबाद पुलिस ने की ये अपील
वीडियो के वायरल होने के बाद हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स ( पूर्व में ट्विटर ) पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से अधिक सावधान रहने की अपील की है। पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, प्रिय बाइकर्स, अधिक सावधान रहिए और यह सुनिश्चित कीजिए की कोई कपड़ा ( चुन्नी, साड़ी इत्यादि ) पहिए के पास तो नहीं है।
Updated on:
16 Nov 2023 02:55 pm
Published on:
16 Nov 2023 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
