इस बीच, बीमा भारती से पूछा गया कि रूपौली से चुनाव कौन लड़ेगा? उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, सिर्फ इतना कहा कि हम भी लड़ सकते हैं या मेरे पति भी लड़ सकते हैं। बीमा ने कहा, “मेरी लालू प्रसाद यादव जी से इस संबंध में विस्तार से बात हुई। उनका आशीर्वाद मुझे प्राप्त है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। वो हम लोगों के मार्गदर्शक हैं।“