राष्ट्रीय

कर्नाटक में भाजपा को मिला JDS का साथ, कुमारस्वामी बोले- कांग्रेस के खिलाफ मिलकर करेंगे काम

BJP-JDS Alliance: कर्नाटक में जनता दल सेकुलर (JDS) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ आ गई है। जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस की नाकामियों के खिलाफ काम करेगी।

2 min read
कर्नाटक में भाजपा को मिला JDS का साथ

BJP-JDS Alliance: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को कर्नाटक से एक मजबूत साथी मिल गया है। कर्नाटक में जेडीएस ने भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ काम करेगी। इन दोनों दलों के एक होने की अटकलें बीते कई दिनों से लगाई जा रही थी। लेकिन अब एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा के साथ आने की बात का ऐलान कर दिया है। मालूम हो कि कर्नाटक में इस समय कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा दूसरे तो जेडीएस तीसरे नंबर की पार्टी है। ऐसे में अब कर्नाटक की पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा और जेडीएस का विपक्ष आवाज बुलंद करता नजर आएगा।

राज्यहित में एक साथ काम करने का फैसला लियाः एचडी कुमारस्वामी

कुमारस्वामी ने कहा कि गठबंधन के बारे में बात करने के लिए अभी भी समय है। बीजेपी और जेडीएस दोनों विपक्षी दल हैं, इसलिए राज्य के हित में एक साथ काम करने का फैसला लिया है। हालांकि भाजपा-जेडीएस का यह गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में साथ रहता है या नहीं, इसपर अभी संशय है। फिलहाल दोनों दलें राज्य में एक साथ विपक्षी मोर्चा की भूमिका में नजर आएंगे।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बनेगी 10 सदस्यीय टीम

शुक्रवार को एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायकों ने चर्चा की कि कैसे आगे बढ़ना है। विधायक दल की बैठक में गौड़ा ने सलाह दी है कि सभी नेताओं की राय लेने के बाद, पार्टी संगठन के लिए और 31 जिलों में कांग्रेस सरकार के कुकर्मों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सभी समुदायों के प्रतिनिधित्व के साथ 10 सदस्यीय टीम का गठन करना होगा।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक में BJP को बड़ा झटका, विधानसभा से सस्पेंड किए गए 10 विधायक

Published on:
21 Jul 2023 07:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर