scriptराहुल गांधी की यात्रा पर भाजपाईयों ने किया हमला! कांग्रेस ने जारी किया 54 सेकंड का Video | BJP attacked Bharat jodo nyaya yatra in assam congress posted a video | Patrika News
राष्ट्रीय

राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपाईयों ने किया हमला! कांग्रेस ने जारी किया 54 सेकंड का Video

Bharat Jodo Nyaya Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आसाम में तीसरा दिन है। इस दौरान कांग्रेस ने शनिवार को यह आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ और हमले का एक वीडियो भी जारी किया।

Jan 20, 2024 / 05:26 pm

स्वतंत्र मिश्र

bharat_jodo_nyaya_yatra.jpg

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से गुजर रही थी तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उसके पोस्टर और बैनर फाड़ दिए और लखीमपुर शहर में वाहनों से तोड़फोड़ की। पार्टी ने 54 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित तौर पर रात में एक कस्बे की सड़क दिखाई जा रही है और लोगों को “जय श्री राम” चिल्लाते हुए सुना जा सकता है जबकि एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए हुए खंभों पर लगे पोस्टर फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। क्लिप में आगे एक अन्य व्यक्ति को राहुल गांधी और दो अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीर वाले होर्डिंग को खींचते हुए दिखाया गया है।

https://twitter.com/hashtag/DaroMatHimanta?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

हिमंत बिस्वा ने गिरफ्तारी की दी थी धमकी

कांग्रेस की असम इकाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने असम में हजारों उत्साही लोगों को आकर्षित किया है जिसने हिमंत बिस्वा सरमा शासन को बेचैन कर दिया है। राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा ने गिरफ्तारी की धमकी देकर यात्रा को पटरी से उतारने की कोशिश की, अब वहीं उनके अनुयायी यात्रा से जुड़े पोस्टर और बैनर फाड़ रहे हैं।

वाहनों के क्षतिग्रस्त किए जाने का वीडियो भी किया पोस्ट

असम कांग्रेस ने 20 जनवरी की दोपहर को दो वाहनों का एक और वीडियो साझा किया। इस वीडियो में यह देखाा जा सकता है कि एक मिनी ट्रक जिसमें कांग्रेस के झंडे लगे हुए थे और एक कार की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई।

‘भाजपा के गुंडों द्वारा ‘यात्रा’ पर शर्मनाक हमले’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कथित हमलों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। खड़गे ने एक्स् पर एक पोस्ट में कहा कि हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाहनों पर शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं। पिछले 10 वर्षों में, भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा प्रदत्त हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। ये उनकी आवाज़ को दबाना चाहते हैं। ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है। कांग्रेस पार्टी असम में भाजपा सरकार द्वारा अपनाए गए हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है। 

आज की रात ईटानगर में विश्राम करेंगे यात्री

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी 2024 को हुई। आज आसाम में यात्रा का तीसरा दिन है। शनिवार की रात यात्रा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के पास एक गांव में रुकेगी।

यह भी पढ़ेंलोकसभा चुनाव 2024 जीतने के लिए कांग्रेस ने लिया एक अनोखा फैसला, वोटरों से जुड़ने के लिए बनाया यह प्लान

Hindi News/ National News / राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपाईयों ने किया हमला! कांग्रेस ने जारी किया 54 सेकंड का Video

ट्रेंडिंग वीडियो