2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP उम्मीदवार दिलीप कुमार रॉय का आरोप, “TMC के गुंडे भाजपा समर्थकों को धमका रहे हैं”

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सिताई विधानसभा क्षेत्र (Sitai Assembly Constituency) में उपचुनाव शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार दिलीप कुमार रॉय (Dilip Kumar Roy) ने बुधवार को आरोप लगाया कि "टीएमसी (TMC) के गुंडे" भाजपा समर्थकों को वोट न डालने की धमकी दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 13 Nov 2024, 3:21 PM IST

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सिताई विधानसभा क्षेत्र (Sitai Assembly Constituency) में उपचुनाव शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार दिलीप कुमार रॉय (Dilip Kumar Roy) ने बुधवार को आरोप लगाया कि "टीएमसी (TMC) के गुंडे" भाजपा समर्थकों को वोट न डालने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिताई विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्र खाली हैं, क्योंकि "मतदाता डरे हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया "कल रात से ही टीएमसी के गुंडे आम मतदाताओं को डराने के लिए सिताई निर्वाचन क्षेत्र में घूम रहे थे। वे हमारे समर्थकों को वोट न देने की धमकी दे रहे हैं। आज मैं देख रहा हूं कि कई मतदान केंद्र खाली हैं क्योंकि मतदाता डरे हुए हैं। टीएमसी और स्थानीय प्रशासन एक हैं। पुलिस तृणमूल पार्टी की मदद कर रही है।"

क्या बोले राहुल लोहार?

इससे पहले दिन में मदारीहाट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार राहुल लोहार ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग इस चुनाव में महिलाओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों का जवाब देंगे। लोहार ने कहा, "मदारीहाट के लोग 2014 से भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस उपचुनाव में लोग सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का जवाब देंगे।"

अत्याचार के खिलाफ वोट

उन्होंने दोहराया कि हर परिवार का मतदाता महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपना वोट देगा। लोहार ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह क्षेत्र में महिला सुरक्षा, हाथी संघर्ष, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काम करेंगे। नतीजों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने उपचुनाव जीतने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "हम 100 फीसदी जीतेंगे।" पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तलडांगरा, सीताई और मदारीहाट पर उपचुनाव हो रहे हैं। ये सीटें संबंधित विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। 2021 के विधानसभा चुनाव में मदारीहाट को छोड़कर बाकी सभी सीटें तृणमूल कांग्रेस ने जीती थीं।

ये भी पढ़े: लोग JMM-कांग्रेस की फर्जी सरकार को खारिज कर रहे हैं: पूर्व सीएम मधु कोड़ा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय