
लोकसभा चुनाव होने में अब 1 साल से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में एक तरफ जहां विपक्ष गठबंधन बनाकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। वहीं, भाजपा किसी भी हाल में विपक्ष को किसी भी तरह से आगे बढ़ने का मौका नहीं देना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। और अब यह बात साफ तौर पर दिखने भी लगी है।
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने अपने सांसदों की संख्या बढ़ाने पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बात को और बल तब मिलता है जब यूपी में 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने यूपी के कई जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इसी तरह पार्टी ने बिहार की 40 में से 40 सीटें जीतना का लक्ष्य रखा है।
यूपी बिहार से आते देश के 20 प्रतिशत सांसद
अगर हम सिर्फ यूपी और बिहार की बात करें तो इन दोनों राज्यों में लोकसभा की 120 सीटें आती है। और वर्तमान समय में इन दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन के 100 के करीब सांसद हैं। पार्टी के सामने इस बार बिहार में सबसे बड़ी चुनौती ये है कि 2019 में बिहार की सत्ता पर राज कर रही JDU के साथ उसका गठबंधन था। लेकिन अब नीतीश कुमार ही एकस तरह से विपक्षी गठबंधन के अगुआ है। इस कारण से भाजपा किसी भी तरह से आने वाले लोकसभा चुनाव में किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहती है।
भाजपा ने बनवाया सांसदों और मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड
लोकसभा चुनाव में जाने से पहले भाजपा ने अपने उत्तर भारत से आने वाले सांसदों और मंत्रियों का संगठन रिपोर्ट कार्ड तैयार करवाया है, इस रिपोर्ट के मुताबिक कई ऐसी सांसद हैं जिनसे लोग खुश नहीं हैं। इनमें मंत्री तक की सीट खतरे में नजर आ रही है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार में यूपी के एक मंत्री, सांसदों से संगठन के बड़े नेताओं से नाराज चल रहे हैं। इसके अलावा उनकी जनता की तरफ से भी कई शिकायतें संगठन के पास पहुंची हैं। अगर चुनाव तक उनका रवैया नहीं बदला तो टिकट कटना तय माना जा रहा है।
उत्तर भारत में भाजपा ने जीती थी सबसे ज्यादा सीटें
अगर हम पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम देखे तो सबसे ज्यादा सीटें भाजपा ने उत्तर भारत में जीती थी। 2019 के चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की 7 में से 7, राजस्थान की 25 में से 25, गुजरात की 26 में से 26 जीती थी। वहीं, मध्य प्रदेश की 27 में से 26, उत्तर प्रदेश की 80 में से 65, बिहार की 40 में से 39, हरियाणा की 10 में से 9, उत्तराखंड की 4 में से 4, झारखंड की 14 में से 11 और छत्तीसगढ़ की 11 में से 9 सीटों पर भाजपा ने कमल खिलाया था।
Published on:
16 Sept 2023 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
