3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP को दिसंबर तक मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में ये प्रमुख नाम शामिल

BJP: भाजपा को जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। जानकारी के अनुसार बीजेपी दिसंबर तक नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है। बतौर अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

2 min read
Google source verification
BJP National president

कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP National President: भाजपा को जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। जानकारी के अनुसार बीजेपी दिसंबर तक नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है। बतौर अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बता दें किजेपी नड्डा का कार्यकाल जून, 2024 तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन उन्हें सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में अब पार्टी को नए अध्यक्ष की तलाश कर रही है। आइए जानते हैं रेस में किन-किन नेताओं के नाम शामिल हैं।

इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

BJP का लक्ष्य इस साल दिसंबर तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करना है। इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। शुरुआत में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जो 15 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। इसके साथ ही 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा। 1 से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। वहीं 16 से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे।

प्रदेश अध्यक्षों के बाद चुना जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, मंडल और जिला अध्यक्ष चुनाव के बाद प्रदेश परिषद और केंद्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। इन चुनावों के बाद प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। 50% राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी संविधान के मुताबिक हर सदस्य को हर 9 साल में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है।

अध्यक्ष बनने के लिए क्या है योग्यता?

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए सबसे जरूरी है कि नामांकन करने वाला व्यक्ति 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो। प्रदेश या राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कम से कम 20 सदस्य अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए किसी व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। इस प्रस्ताव पर 5 प्रदेशों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति होना जरूरी होता है।

अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन हैं?

अध्यक्ष पद के लिए जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वह हैं विनोद तावड़े। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से आने वाले विनोद तावड़े महाराष्ट्र राज्य मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। सुनील बंसल को गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।साथ ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व प्रचारक रह चुके हैं। वहीं बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष भी अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार हैं।

चर्चाओं में शामिल ये नाम भी

एक नाम राजस्थान से ओम प्रकाश माथुर का है। दरअसल, ओम प्रकाश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रभारी नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा चर्चा ऐसी भी है कि BJP किसी महिला को अध्यक्ष बनाकर चौंका सकती है।

Story Loader