
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को कर्नाटक पुलिस ने हिरासत में लिया
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अज़ान के समय हनुमान चालीसा बजाने पर लोगों के एक समूह ने पीटा। हनुमान चालीसा और अजान को लेकर छिड़ा ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद तेजस्वी सूर्या भी शामिल हुए। विरोध कर रहे BJP सांसद को कर्नाटक पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए बल प्रयोग भी किया।
क्या था मामला
तेजस्वी सूर्या ने प्रदर्शनकारियों से वापस जाने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि सब चले जाओ। रविवार 17 मार्च को बेंगलुरु के सिद्दन्ना लेआउट के पास अजान के समय एक दुकानदार ने तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजा दिया। इसी को लेकर एक समुदाय और दुकानदार के बीच झड़प हो गई। भीड़ ने दुकानदार की पिटाई कर दी। इसी मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया।
Published on:
19 Mar 2024 02:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
