
BJP Candidate List Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम समेत दो पूर्व सीएम भी शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे। प्रेस कांफ्रेस में बताया गया कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। पीएम मोदी यहां से दो बार के सांसद हैं।
बीजेपी की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए कैंडिडेट के नाम शामिल हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीदवार बनाये गए हैं। शिवराज पहली बार यही से सांसद बने थे। पार्टी को उम्मीद है कि एमपी में शिवराज की लोकप्रियता का लाभ मिलेगा उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव का भी यहां की एक मात्र सीट से नाम तय किया गया है।
Published on:
02 Mar 2024 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
