
राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, संबित पात्रा बोले— जिम्मेदारी लेंगे नहीं पर सत्ता चाहिए
Sambit Patra Attack Rahul Gandhi छत्तीसगढ़ के रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। तो भाजपा भी पीछे नहीं रही। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और गांधी परिवार पर पलटवार करते हुए कहाकि, ये जिम्मेदारी लेंगे नहीं लेकिन सत्ता चाहिए। कौन कमजोर है और कौन शक्तिशाली इसे न बताने की संबित पात्रा ने नसीहत दी। जम्मू कश्मीर में हर तरफ तिरंगा और भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब दिया। संबित पात्रा ने कहा कि, 52 साल बाद एक छोटी सी यात्रा की जबकि हमारे नेताओं ने जीवन की शुरुआत में ही अपना घर छोड़ दिया। हमारे दोनों प्रधानमंत्री प्रचारक रहे। आज भारत एक चमकता सितारा है। इनकी नकारात्मक राजनीति के बावजूद दुनिया भारत के पोटेंशियल को स्वीकार कर रही है। संबित पात्रा ने कहा कि, राहुल गांधी को भारत के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। जहां तक जिम्मेदारी का सवाल है, गांधी परिवार का एक ही लक्ष्य है- पॉवर विदाउट रेस्पांसिबिलिटी।
कमल की पंखुड़ियों पर चला गांधी परिवार
संबित पात्रा ने तंज करते हुए कहा कि, ये जिम्मेदारी लेंगे नहीं पर सत्ता चाहिए। इस अधिवेशन में भी कमल की पंखुड़ियां बिछाई गई हैं ताकि गांधी परिवार इन पर चल सके। लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर संबित पात्रा ने कहा कि, आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है तो इसका कारण है सुशासन। और पीएम मोदी की सरकार ने यह सुशासन दिया है।
पाकिस्तान कमजोर देश नहीं आतंकी देश
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहाकि, राहुल गांधी कहते हैं कि कमजोर देश को मारा जा रहा है। पर सवाल यह है कि, क्या उनकी नजर में पाकिस्तान कमजोर देश है? पाकिस्तान कमजोर देश नहीं आतंकी देश है। राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।
मोदी के नेतृत्व में भारत एक सक्षम देश
संबित पात्रा ने कहा कि, कौन कमजोर है और कौन शक्तिशाली है, राहुल गांधी यह बताना बंद करें। जहां तक भारत की संप्रभुता का विषय है आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सक्षम देश है, जिसमें सेना को 'फ्री हैंड' है।
52 साल बाद राहुल गांधी को हुआ अपनी जिम्मेदारियों का एहसास
संबित पात्रा ने कहाकि, 52 साल बाद राहुल गांधी को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हुआ। हालांकि खड़गे अध्यक्ष हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि पूरे पूर्ण सत्र की अध्यक्षता गांधी परिवार कर रहा है। भारत एक उज्ज्वल स्थान है और राहुल गांधी को देश की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्हें पहले देश के बारे में सीखना चाहिए।
Updated on:
26 Feb 2023 04:57 pm
Published on:
26 Feb 2023 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
