
आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को देशभर के 7 लाख गांवों में उतारने जा रही है। भाजपा देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क साधने के लिए अगले महीने 4 से 11 फरवरी तक देशभर में मेगा 'गांव चलो अभियान' चलाने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में 'गांव चलो अभियान' की कार्यशाला को लॉन्च किया।
मिशन शुरू
नड्डा ने इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पार्टी मुख्यालय पहुंचे पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्हें यह बताया कि इन नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कैसे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 'गांव चलो अभियान' के लिए प्रशिक्षित करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा सके।
बता दें कि आने वाले दिनों में भाजपा पार्टी संगठन के लिहाज से देशभर में बनाए गए अपने 988 संगठन जिलों और 16,188 मंडलों में 'गांव चलो अभियान' के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी। इसके बाद पार्टी देशभर में 4 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाएगी।
यह भी पढ़ें: इन पांच में से कोई बनेगा दुनिया का पहला खरबपति
मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे
इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के लगभग 30 लाख कार्यकर्ता एवं नेता देशभर के 7 लाख गांवों और शहरी बूथों तक जाकर लोगों से संपर्क साधेंगे और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। पार्टी का उद्देश्य इस मेगा अभियान के जरिए जहां एक तरफ सरकार के काम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है तो वहीं दूसरी तरफ समाज के अंतिम व्यक्ति की बात को पार्टी और सरकार तक भी पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें: Video: हाथी ने पीएम मोदी को दिया मंदिर में दिया आशीर्वाद और फिर बजाय माउथ ऑर्गन
पीएम करेंगे 140 रैली
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में लेंगे और ताबड़तोड़ रैलियों, सार्वजनिक बैठकों- रोड शो का कार्यक्रम करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी 140 से अधिक संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों के साथ बातचीत करेंगे और उनका वास्तविक समय पर आकलन करेंगे।
Published on:
20 Jan 2024 06:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
