1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi pollution : दिल्ली के प्रदूषण पर भाजपा ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को बताया हिटलर कहा, दिल्ली को गैस चैंबर में बदला

प्रदूषण की समस्या पर भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जर्मनी का तानाशाह हिटलर बताया। कहाकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक दौरे पर हैं और जनता प्रदूषण से मर रही है। इसके बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

2 min read
Google source verification
gas_chamber.jpg

Delhi pollution : दिल्ली के प्रदूषण पर भाजपा ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को बताया हिटलर कहा, दिल्ली को गैस चैंबर में बदला

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। प्रदूषण पर भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। प्रदूषण की समस्या पर भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जर्मनी का तानाशाह हिटलर बताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हिटलर के बाद विश्व का दूसरा शासक बताया गया है, जिसने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया है।

दिल्ली की जनता प्रदूषण से मर रही है राजनीतिक दौरे पर हैं केजरीवाल

जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्वीट पर उनकी तुलना हिटलर से इसलिए की क्योंकि दुनिया में ये दूसरा उदाहरण है जब किसी नेता ने अपने ही राज्य को गैस चैंबर में बदल दिया। SC ने भी कहा है कि दिल्ली गैस चैंबर में बदल गई है। दिल्ली की जनता प्रदूषण से मर रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल राजनीतिक दौरे पर हैं।

पोस्टर हो रहे जमकर शेयर

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए इस पोस्टर को भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, केजरीवाल दूसरे शासक हैं, जिन्होंने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया। हिटलर पहला था.. हम जिस समय में रह रहे हैं यह उस समय की एक गंभीर याद दिलाता है।

केजरीवाल को जवाबदेह बनाने की जरूरत - अमित मालवीय

भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए आगे लिखा कि इस प्रलय के लिए हिटलर को जिम्मेदार मानते हुए फटकार लगाई गई थी लेकिन अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक प्रेस कांफ्रेंस कर इससे बरी हो जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए केजरीवाल को जवाबदेह बनाने की जरूरत है।

दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार

दिल्ली एनसीआर की हवा और भी ज्यादा प्रदूषित और खतरनाक होती जा रही है। शनिवार को एक्यूआई 400 के पास पहुंच गया है। यह प्रदूषण का खतरनाक स्तर माना जाता है। अब जनता को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत जैसी कई समस्याएं भी हो रही हैं। दूसरी तरफ लोगों का इस धुंध भरी जहरीली हवा में घर से बाहर निकल पाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़े - Delhi Air Pollution : वायु प्रदूषण रोकने को दिल्ली में पाबंदियां लागू, 50 फीसद सरकारी कर्मचारी करेंगे WFH, डीजल गाड़ियों की एंट्री पर रोक

यह भी पढ़े - Delhi Air Pollution : वायु प्रदूषण साइलेंट किलर एम्स के पूर्व निदेशक ने किया खुलासा, बचने का जानें उपाए

Story Loader