
BJP And Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर अब नया बवाल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी रावण बताते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में उन्हें धर्म और प्रभु श्री राम का विरोधी बताया है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी का जो पोस्टर जारी किया है। इसमें सात सिर दिखाया है। इसे लेकर अब कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।
इस पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है-'भारत खतरे में है। इसी पोस्टर में'अंग्रेजी में 'रावण' लिखा गया है और उसके नीचे 'ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस' भी लिखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के अधिकारिक टिवटर एकाउंट से इसे जारी करते हुए यह भी लिखा गया है कि -ये नए जमाने का रावण है। दुष्ट है, धर्म विरोधी, राम विरोधी है। उनका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।"
Published on:
05 Oct 2023 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
