15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election Result 2024: BJP का 400 पार का नारा फुस्स, इन राज्यों में पार्टी को लगा बड़ा झटका

BJP Performance Reduced: भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में कई राज्यों में बड़ा झटका लगा है। बीजेपी की गढ़ मानी जाने वाली उत्तर प्रदेश में पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा है। यहां समाजवादी पार्टी का ग्राफ काफी ऊपर गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

BJP Performance Reduced: पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जो स्लोगन उछाला था, वो सच होता हुआ नहीं दिखा रहा है। भाजपा के नेता हर मंच से 'अबकी बार 400 पार' का नारा लगा रहे थे। एग्जिट पोल का अनुमान भी इस आंकड़े के आसपास ही बताया गया था। इंडिया गठबंधन की करारी हार होने की बात कही जा रही थी। कांग्रेस को मैक्सिमम 60-64 मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अब जो नंबर दिखाई पड़ रहे हैं वो सभी अनुमान के बिल्कुल उलट हैं। भारतीय जनता पार्टी को कई राज्यों में भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बीजेपी बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में अधिक सीट जितने का दावा कर रही थी लेकिन परिणाम उसके बिल्कुल विपरीत आया है।

इन राज्यों में हुआ नुकसान

राज्य पहले अब (आगे)
उत्तर प्रदेश 62 32
बिहार 17 13
राजस्थान 25 14
महाराष्ट्र 23 12
पश्चिम बंगाल 18 9
झारखंड 12 8
कर्नाटक 25 16