21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BPSC Paper Leak Row: ‘एकलव्य की तरह युवाओं का काटा जा रहा अंगूठा’, बीपीएससी परीक्षा मामले में बोले राहुल गांधी

BPSC Paper Leak: बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए युवाओं पर लाठीचार्ज करा रही है।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

BPSC Paper Leak Row: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को छात्र बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे, इसी दौरान पुलिस ने छात्रों (BPSC Protest) पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र घायल हो गए थे। इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी प्रतिक्रिया दी है। बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Government) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए युवाओं पर लाठीचार्ज करा रही है।

'एकलव्य की तरह युवाओं का काटा जा रहा अंगूठा'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक (BPSC Paper Leak Row) के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।

विपक्ष के नेताओं ने घटना की निंदा

बीपीएससी छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज वाली घटना की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, RJD नेता तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने निंदा की है। लालू प्रसाद यादव ने इस घटना पर कहा कि पुलिस को BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था। जो किया वह गलत था, ऐसा नहीं करना चाहिए था। गलत बात है।

तेजस्वी यादव ने कही ये बात

राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से बीमार लोग इस राज्य को चला रहे है उन्हें पता ही नहीं है कि प्रदेश में क्या हो रहा है? बीजेपी ने राज्य में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी है। वहीं आज धरनास्थल पर सांसद पप्पू यादव पहुंचे। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में न्याय की उम्मीद करना मुश्किल है। उनके कारण ही छात्र यहां विरोध कर रहे हैं। आप मुद्दे क्यों नहीं उठा सकते? छात्र केवल दोबारा परीक्षा (BPSC student Protest) की मांग कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान इतनी गड़बड़ियां हुईं, ऐसे में छात्रों का विरोध करना स्वाभाविक है। 

यह भी पढ़ें-BPSC परीक्षार्थियों के धरना स्थल पर पहुंचे पप्पू यादव, कहा- मांगे नहीं मानी तो बिहार बंद शुरू करें