26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने कर्नाटक में बनाया नया अध्यक्ष, जानिए कौन हैं विजयेंद्र?

Karnataka Politics : भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के बीच दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification
_by_vijayendra_yediyurappa.png

Karnataka Politics : भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के बीच दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। भाजपा ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बुकानाकेरे येदियुरप्पा विजयेंद्र को पार्टी की कमान सौंप दी है। विजयेंद्र येदियुरप्पा कर्नाटक के सबसे बड़े जातीय समूह लिंगायत से आते हैं। वह अपने समूह में बड़े नेताओं में शुमार हैं। विजयेंद्र कर्नाटक भाजपा उपाध्यक्ष और भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं। श‍िकारीपुर व‍िधानसभा सीट से विजेयेंद्र व‍िधायक भी हैं। विजयेंद्र के भाई बीवाई राघवेंद्र शिमोगा से संसद सदस्य हैं।


2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा कोई कमी नहीं रखना चाहती है। ऐसे में संगठन में कुशल वीएस विजयेंद्र को कर्नाटक इकाई की जिम्मेंदारी दी गई है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से यह नियुक्ति लागू भी हो गई है। इसे येदियुरप्पा की जीत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले नलिन कुमार कतील अध्यक्ष थे। वीएस विजयेंद्र ने इस नियुक्ति को लेकर भाजपा नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।


इसलिए चुने गए विजयेंद्र...

विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज हो गई थी। लोकसभा चुनाव में विधानसभा का असर न दिखे इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी को यह कमान सौंपी गई। येदियुरप्पा कर्नाटक के सबसे बड़े समहू लिंगायत समुदाय से आते हैं। ऐसे में भाजपा लिंगायतों को किसी भी तरीके से नाराज नहीं करना चाहती थी।