9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSF को मिली सफलता, उड़ीसा के कोरापुट और माकन गिरी नक्सल इलाकों से मिले विस्फोटक पदार्थ

BSF में पोरा होंडा रिजर्व के पास और आंध्र प्रदेश- ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान मल्कानगिरी और कोरापुट के तमाम नक्सली ठिकानों से अवैध हथियार ID और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
BSF gets success explosives recovered from Koraput and Makan Giri Naxal areas of Odisha

आंध्र प्रदेश- ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में कई जगहों पर BSF के जवानों ने छापेमारी की।

अनुराग मिश्रा। नई दिल्ली: उड़ीसा के माकनगिरी सेक्टर में बीएसएफ ने कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया। BSF में पोरा होंडा रिजर्व के पास और आंध्र प्रदेश- ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में नक्सलवादियों के डाबर गांव के नजदीक ठिकानों मगरीचा तेकिजाऔर काली मेला के पास कई माओवादी ठिकानों की जानकारी मिली है।

मल्कानगिरी और कोरापुट के तमाम नक्सली ठिकानों से अवैध हथियार ID और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं। तलाशी के दौरान स्टील के टिफ़िन बॉक्स जो दो दो लीटर के हैं एस B अमल , दो राइफलें, सौ से ज़्यादा जिलेटिन स्टिक, दो ज़्यादा इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद हुआ। कई मीटर कॉर्ड डॉग्स, बैंबू स्टिक्स बरामद किए गए हैं ।

यह भी पढ़ें: दतिया में सीएम योगी ने माता पीतांबरा के किए दर्शन, महादेव पर किया जलाभिषेक
नक्सलियों के साम्राज्य को खत्म करने की कोशिश में BSF
ये वो इलाके हैं जहां पर नक्सलियों का प्रभाव है। इन इलाकों में नक्सली और उनके समर्थक अपना साम्राज्य होने का दावा करते हैं। नक्सलियों के खात्मे के लिए BSF और स्थानीय पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही है। उनके नेटवर्क के करीब करीब ध्वस्त कर दिया गया है। नक्सलियों के साम्राज्य को खत्म करने BSF की कोशिश है कि पूरे इलाक़े में अमन चैन वापस लाया जा सके।